वैदिक पंचांग | aaj ka panchang today panchang drik panchang panchang
वैदिक पंचांग
दिनांक – 20 फरवरी 2023
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास -फाल्गुन ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार माघ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अमावस्या दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – धनिष्ठा सुबह 11:46 तक तत्पश्चात शतभिषा
योग – परिघ सुबह 11:03 तक तत्पश्चात शिव
राहुकाल – सुबह 08:33 से सुबह 09:59 तक
सूर्योदय – 07:07
सूर्यास्त – 18:37
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण – अमावस्या और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
विशेष – सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र 🌷
➡️ 20 फरवरी 2023 सोमवार को सूर्योदय से दोपहर 12:35 तक सोमवती अमावस्या है।
💵 जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |
समृद्धि बढ़ाने के लिए 🌷
🌙 कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी।
ग़रीबी – दरिद्रता मिटाने के लिए 🌷
🙏🏻 सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |