सर्दियों में शकरकंद खाने के लाभ: अधिकतर लोग सर्दियों में शकरकंद का सेवन करते हैं। इसको कहीं जगह पर स्वीट पोटैटो भी कहते हैं।

By heygobind Date November 30, 2020

स्वास्थ्य के लिए शकरकंद  बहुत ही फायदेमंद होता है।
बहुत सारे लोग इसको आलू के जैसे ही समझते है पर शकरकंद में बहुत ही अधिक पौष्टिक तत्वों के कारण ये आलू से बहुत लाभदायद होता हैं। अधिकतर लोग सर्दियों में शकरकंद को आग में भून कर खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसको उबालकर इसकी चाट बनाकर खाते हैं।
   सर्दियों में कंदमूल खाना बहुत ही अधिक लाभकारी होता हैं, क्योंकि से शरीर को गर्म रखते हैं। शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में कैरोटिनॉयड जैसे, बीटाकैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है।  150 ग्राम शकरकंद में 500 फीसदी से अधिक विटामिन ए पाया जाता है.इसमें में फोलेट, कॉपर, आयरन, मैगनीशियम, विटामिन्‍स जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनता है।
शकरकंद खाने से त्‍वचा में रौनक और चमक आती है और चेहरे पर जल्‍दी झुर्रियां नहीं आती।  शकरकंद में विटामिन सी त्‍वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है जिससे आप काफी समय जवान रह सकते हो। शकरकन्‍द का स्वाद खाने में मीठा लगता है।  शकरकन्‍द सेवन से शरीर में खून बढ़ता है, शरीर थोड़ा मोटा भी होता है साथ ही यह कामशक्ति को भी बढ़ाता है।
शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है. वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है.
शकरकंद उच्च मात्रा वाला स्टार्च फूड है, जिसके 100 ग्राम में 80 कैलोरीज होती हैं। शकरकंद सेवन से मधुमेह, मोटापा, हृदय रोगों और सम्पूर्ण तौर पर मृत्युकारक जोखिम कम होते हैं। यह आरोग्यवर्धक और ऊर्जावर्धक होता है, शकरकंद वजन को कम करने में मददगार होता है। 
इसमें स्टार्च और कैलोरी की सामान्य मात्रा होती है। शकरकंद कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा  बहुत ही कम होती हैं।  इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन और लवण भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। 
इसमें में विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर को होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है। विटामिन डी के लिए भी शकरकंद बहुत ही महत्वपूर्ण सोर्स है। 
आयरन तो शकरकंद में भरपूर मात्रा में होता है। आयरन की कमी के कारण हमारे शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है और ब्लडसेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता.
शकरकंद खाने से आयरन की कमी भी दूर हो जाती हैं। पोटैशियम के लिए शकरकंद का एक बहुत ही बढ़िया माध्यम है।इसलिए सभी को सर्दियों में शकरकंद का सेवन करना चाहिए और इसमें अधिक नमक, मसालेदार या मिर्च आदि से दूर रखना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *