वास्तु से जुड़ी बहुउपयोगी बातें जो हमारे जीवन को ऊंचाई तक ले जाये

By heygobind Date January 26, 2019

घर के अंदर सामान कैसे रखें।

1. तिजोरी के ऊपर किसी भी प्रकार का सामान नही रखना चाहिए केवल उधर पैसे ही रखना चाहिए।

2. बाथरूम और स्टोर रूम के पास पूजा स्थल नही होना चाहिए|

3. यदि आपको पता हो कि घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष हैं तो, प्रातः और सायं को कुछ समय के लिए शंख बजाना चाहिए। शंख न हो तो पूजवाली घंटी भी बजा सकते हैं। इस ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती हैं।

4. आंकड़े का पौधा, बरगद जैसे वृक्ष आंगन में नही होना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता हैं।

5. तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ होता हैं। तुलसी में सुबह और शाम को दिया जलाना चाहिए।

6. बंद घड़ी को घर में नही रखना चाहिए। इससे आपके भाग्य का साथ नही मिल पाता।

7. जो भी आपका पूजा का स्थल है उसमें सुबह और शाम को घी का दिया जलाना चाहिए इससे भाग्य संबंधी लाभ मिल जाते हैं। और दिए के धुंआ वातावरण में शुद्ध हवा को लाता हैं।

8. पलंग के नीचे किसी भी प्रकार का अनुपयोगी सामान या जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का मार्ग अवरुद्ध होता है।

9. तिजोरी के अंदर किसी भी प्रकार के मुकदमे या वाद-विवाद के कागजात नहीं रखना चाहिए।

10. जो भी पूजा स्थल हो उसके ऊपर किसी भी प्रकार का सामान नही रखना चाहिए।

11. जो भी परिवार में मृत हो उसके चित्र पूजन स्थल में नही होना चाहिए। पूर्वजों के चित्र पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

12. जो भी आपका सोने का कक्ष हो उसमे जूंठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। इस कारण से उनको धन और स्वास्थ्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

13. घर के बीम के नीचे बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए और सोना भी नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *